फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया रुक्मिणी विवाह महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित पंजाबी धर्मशाला में श्री भागवत मिशन ट्रस्ट वृंदावन के तत्वावधान में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के छठे दिन रुक्मिणी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। इसलिए मनुष्य को परोपकार के कार्य करने चाहिए। जरूरतमंद व दीन दुखियों की सेवा बढ़ चढ़कर करनी चाहिए। भागवत कथा मनुष्य के लिए अमृत के समान है। भागवत मनुष्य को जीना सिखाती है। भागवत सुनने से मनुष्य के विकार दूर होते हैं। महोत्सव के दौरान रुक्मिणी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व मुरलीधर अग्रवाल, शिव कुमार अरोड़ा, लक्ष्मी नारायण महेश्वरी, ऊषा, वीरेंद्र महेश्वरी, राधा कृष्ण, मालू आदि ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर आरती की। कथा में दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों के हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें