फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्बुलेंस चालक ने गंभीर आरोप लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रभारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना। सरकारी एंबुलेंस 108 और 102 के चालक ने योजना के जिला प्रभारी पर एंबुलेंस चालकों का शोषण करने का आरोप लगाया है। चालक ने उपजिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चालक सुधीर कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सभी सरकारी एंबुलेंस का ठेका निजी कंपनी को है। जिला मुख्यालय पर सभी एंबुलेंस चालकों को जिला इंचार्ज बैठाते हैं। आरोप है कि जिला इंचार्ज व उससे बड़ा अधिकारी एंबुलेंस चालको का शोषण करते हैं। उनसे अवैध वसूली की मांग करते है। पैसे न देने पर हटाने की धमकी दी जाती है। रोड पर चलने वाली खस्ताहाल एंबुलेंस को दिखाते हुुए उसके चालक ने बताया कि यह एंबुलेंस ऑफ रोड हो चुकी है। इस एंबुलेंस में कोई मेडिकल सुविधा नहीं है। स्टेयरिंग खराब है। ऐसी हालत में इसे चलवाया जा रहा है। पीएचसी परिसर में खड़ी दूसरी नई एंबुलेंस सभी सुविधाओं से सुसज्जित है। इसे ऑफ रोड दर्शाया गया है। आरोप है कि नई एंबुलेंस को नही चलाने दिया जाता। शनिवार को उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में एंबुलेंस चालक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें