फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीडा प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों को लेकर डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में उत्साह का वातावरण रहा।
सीनियर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ मेें शोएब, अक्षय बालियान, मुजम्मिल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में अमित, अकरम, मजम्मि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में अंकुर, अमित, साकिब, 1500 मीटर दौड़ में अक्षय कुमार, विकास कुमार, शुभम कुमार, 6000 मीटर दौड़ में शुभम कुमार, अक्षय कुमार, अनुज कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में अमित, अकरम, नगेंद्र, उछल कदम कूद में अमित, आकाश, अफजाल, भाला फेंक में सचिन कुशवाह, प्रिंस मलिक, योगेश कुमार, ऊंची कूद में नागेंद्र, शाहरुख, नीशू, गोला फेंक में वैभव चौहान, सचिन कुमार, प्रवेंद्र राणा, 400 मीटर दौड़ में शोएब, हर्ष कुमार, अक्षय बालियान, 800 मीटर दौड़ में अंकुर, अमित, शाकिब, 5000 मीटर में निखिल, नवीन, गौरव कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में सागर नायक, आरिस, गौरव कुमार, 200 मीटर में सागर, गौरव, शाहनजर, 800 मीटर में रवि कुमार, गौरव, राजन, 1500 मीटर में गौरव, रवि, सौरभ, लंबी कूद में अर्जुन, सुहेल, साकिब, गोला फेंक में विक्रांत, अंकुर बालियान, सन्नी, 400 मीटर दौड़ सागर, हेमंत त्यागी, गौरव कुमार, 5000 मीटर में गौरव कुमार, अनुज चंदेल, मुजम्मिल, ऊंची कूद में शेखर, मोहित, शिवम, भाला फेंक में विक्रांत, अंकुर, सन्नी ने क्रमश: क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में अरमान, 200 मीटर में अरमान अली, 600 मीटर में समून, लंबी कूद में आमिर, 400 मीटर में अरमान अली, ऊंची कूद में बलराज, गोला फेंक में नीरज पहले स्थान पर रहा। सब जूनियर बालिका में 100 मीटर में उर्वी, 200 मीटर में ज्योति, 600 मीटर में चेतना, लंबी कूद में अवंतिका, 100 मीटर चेतना, ऊंची कूद में नेहा, गोला फेंक में अवंतिका पहले स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर आईशा, 200 मीटर में हिना, 800मीटर में दीपिका, 1500 में दीपिका, 4000 मीटर में वर्षा शर्मा, लंबी कूद में अफीफा, उछल कदम कूद में निशा, भाला फेंक में करीना, 400 मीटर में हीना, 3000 वॉक में रेशू, ऊंची कूद में अफीफा, गोला फेंक में शालू, तश्तरी फेंक में करीना ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में तनु सैनी, 200 मीटर में मुस्कान, 800 मीटर में कुनिका, 1500 मीटर में कुनिका, लंबी कूद में शहरुनिशा, उछल कदम कूद में दीपा, भाला फेंक में विशाखा, 400 मीटर में सलोनी, 3000 मीटर वॉक में लक्ष्मी, ऊंची कूद में सलोनी, तश्तरी फेंक में वाजिदा, गोला फेंक में भी वाजिदा ने पहला स्थान पाया। खतौली और मीरापुर की छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें