शिया सोगवारों ने मातमी जूलस निकाला
शाहपुर। मोहर्रम की आठ तारीख को शिया सोगवारों ने जुलूस निकालकर मातमपुर्सी की। कस्बे में शिया सोगवारों ने मजलिस को प्रसिद्ध कव्वाल उस्ताद चांद कादरी ने खिताब किया। इसके अलावा मशहूर गायक अफजाल चिश्ती ने भी मजलिसे पढ़ी। जुलूस में नासिर हुसैन, जमाल हुसैन, नजीर अहमद, जुबेर, कौशर अहमद, महबूब हसन, कमल हसन, सजिम, इमरान आदि रहे।
जैन समाज ने धूपदशमी पर्व मनाया
शाहपुर। कस्बे में सकल जैन समाज द्वारा दश लक्षण पर्व के छठे दिन धूपदशमी का पर्व मनाने के साथ उत्तम संयम धर्म की पूजा अर्चना की। जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी और सरिता दीदी ने कहा कि धूपदशमी का पर्व दशलक्षण पर्व के अंतर्गत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इससे पूर्व दशलक्षण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन, महामंत्री सतीश जैन, राकेश जैन, सुंदरलाल जैन, अरविंद जैन, ललित जैन, विक्की जैन, उमंग जैन, अमित जैन, नितिन जैन, राजेंद्र जैन, नरेश जैन, मनोज जैन, आगम जैन आदि रहे।