विद्यार्थियों को अनुुशासन का पाठ पढ़ाया
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मधु गोयल, संजू सिंघल व नीता सिंघल ने दीप प्रज्वलित किया। एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बच्चों को पर्व की जानकारी दी।
एसडी पब्लिक जूनियर विंग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विशेष प्रार्थना सभा में उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रस्तुतियां दी। डीएस पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं का सुंदर मंचन किया। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा ईश्वर चन्द्रा एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डा राजेश्वर सिंह अतिथि रहे। मैनेजर सुधीर शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्या संतोष जैन एवं एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा का सहयोग रहा। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने बताया कि मानव जीवन में श्रीकृष्ण की लीलाओं का क्या मूल्य है और किस प्रकार आज का विद्यार्थी अपने जीवन में इस आदर्शों का उपयोग करके मर्यादापूर्ण व अनुशासित हो सकता है। दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्री-प्राइमरी के बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजकर आए। बच्चो ने राधे-कृष्ण के गीतो पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रबंधक डॉ विपिन कुमार सिंह ने बच्चों को उपहार दिए। प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह तोमर ने भी बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। अनीता जैन, ज्योति पाल, दीपशिखा, स्वाति चौधरी मौजूद रहे।