बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने ब्लू कलर डे मनाया। इस अवसर पर नीला बादल एवं नीला आसमान बनकर बच्चों ने पानी एवं वातावरण बचाने का संदेश दिया।
किड्स ग्रुप के बच्चों ने ब्लू कलर डे एक्टिविटी का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को प्रकृति से जुड़ी ब्लू कलर की वस्तुओं का ज्ञान कराया गया। नीले रंग की महत्ता दिखाने के लिए प्राकृतिक रूप से मिलने वाले नीले रंग की वस्तुएं, फलों एवं पक्षियों आदि को दिखाया गया। वंश सिंघल, अभिराज धैर्य, वेदांश पुंडीर, गार्गी सैनी, अर्श, मुदिता एवं सिद्धि सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। योगेश, अर्श और रुद्र शर्मा को सराहा गया। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने कार्यक्रम के महत्व को समझाया।
रोनू मजूमदार की प्रस्तुति आज
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में सुबह दस बजे से स्पिक मैके के कार्यक्रम में बांसुरी कलाकार पंडित रोनू मजूमदार प्रस्तुति देंगे। तबला वादक दुर्जय भौमिक उन्हें संगत देंगे। इस आशय की जानकारी संयोजक राधा मोहन तिवारी ने दी।