फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकारी में खो गये जिज्ञासु

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकारी में खो गए जिज्ञासु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी लखनऊ के निर्देशन में कलांगन के तत्वावधान में आयोजित कला शिविर में बाल एवं युवा कलाकारों को डॉ रजनीश गौतम ने प्रशिक्षण दिया।
मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में चल रही कला कार्यशाला में डॉ रजनीश गौतम ने मानव मन में बनते मिटते बिंबों को कैनवास पर उकेरने का सफल प्रयास किया। चेतन मन द्वारा प्रथम लेयर, लेयर द्वारा कंपोजिशन को कलात्मक बनाते गए समापन तक आते चेतन-अचेतन की प्रतिस्पर्धा से एक नूतन कृति का जन्म हो गया। अमूर्त कला में कोई भी कलाकार पूर्व सोचकर चित्र नहीं बनाता, किंतु सत्य शिव सुंदर की चासनी में लपेटकर दर्शकों की जिज्ञासाओं को शांत करने का प्रयास करता है। छात्र कलाकार दिलखुश ने महर्षि दयानंद का आवक्ष चित्र भित्ति पर यथार्थवादी शैली में उतारकर स्पष्ट संदेश दिया। सुप्रिया वत्स, सीमा, पूनम, शर्मेश, मधु, धर्मेंद्र कुमार, मोहिनी, तमसा, ऐश्वर्या, सीमा, सविता राहुल आदि रहे।
विज्ञापन

में
दाखिले के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
मुजफ्फरनगर। शहर के चारों डिग्री कॉलेजों में एडमिशन को लेकर उत्साह रहा। जिन छात्र-छात्राओं का दूसरी लिस्ट में नाम आया है, वह प्रवेश के लिए कॉलेजों में लाइन में लगे रहे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के आधार पर तीस जून तक प्रवेश होंगे। कॉलेजों में एडमिशन को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। कॉलेजों में दूसरी लिस्ट के आधार पर 25 से 30 प्रतिशत एडमिशन ही होने की संभावना है। पहली सूची में भी केवल 30 प्रतिशत एडमिशन ही हो पाए हैं।

प्रयोगात्मक परीक्षा पांच को
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने बताया कि एमएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा पांच जुलाई को होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए तीन जुलाई को 11 बजे छात्रों का विद्यालय आना जरूरी है।
विज्ञापन


एलएलबी की परीक्षा आठ को
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में एलएलबी पांचवें और छठे सेमेस्टर की परीक्षा आठ और नौ जुलाई को होगी। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी सुबह नौ बजे कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें