फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल में समनदास महाराज की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रताल में शोभायात्रा पर फूलों की बारिश
विज्ञापन

मोरना। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के तत्वावधान में शुक्रताल में संत समनदास महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति की धुन पर लोग थिरकते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रताल में ब्रह्मलीन स्वामी हरिदास महाराज की समाधि को नमन करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत, भजन कीर्तन किया। संत समनदास महाराज को सुंदर पालकी पर विराजमान किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी सत्यानंद महाराज, स्वामी गोर्धनदास महाराज, लोकदास महाराज, स्वामी विक्रमदास महाराज, स्वामी योगानंद महाराज आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना, डॉ वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, रोहताश पहलवान, सतेंद्र प्रधान, सुरेंद्र मुखिया, विनोद शर्मा चेयरमैन, पंकज माहेश्वरी आदि ने संत का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा शनिधाम से होते हुए गुरुकुल आश्रम, कल्याण देव तिराहा, पुलिस चौकी, शुकदेव आश्रम, दंड़ी आश्रम, गणेश धाम, हनुमानधाम, मेला बाजार, अंबेडकर चौराहा, गंगा घाट, शिव धाम , दुर्गाधाम से होते हुए फिरोजपुर मार्ग पर स्थित गुरु संत समनदास आश्रम के प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों की उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान काफी लोगों की उपस्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें