फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित, धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

छपार। भीषण गर्मी में दिनभर बिजली बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर बिजलीघर पर बेमियादी धरना दिया जाएगा।
छपार में शुक्रवार को सुबह से शाम तक बिजली के नहीं आने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। कस्बे में बरला बिजलीघर से विद्युत सप्लाई होती है। ग्रामीण सुबह से ही ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों में विद्युत निगम के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति ठीक न होने पर बिजलीघर पर बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के साथ पकड़ा
छपार। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को बसेड़ा चौकी प्रभारी सतेंद्र नागर को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक तमंचा लिए किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने बसेड़ा बिजलीघर के पास से मोहसीन पुत्र सलीम को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें