फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में मेहनत से मिली ’ख्याति’

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई में मेहनत से मिली ’ख्याति’
विज्ञापन

मुजफ्फरनरगर। सीबीएसई हाईस्कूल के एग्जाम में देश की सूची में सातवें स्थान पर रही ख्याति किंगर को अपनी सफलता ख्वाब जैसी लगती है। मेहनत से पढ़ाई जरूर की, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि ऑल इंडिया रैंक मिल जाएगी। एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा ख्याति इंजीनियर के तौर पर कॅरियर बनाना चाहती है।
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर दसवीं के एग्जाम में ख्याति पाने वाली एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा को ऐसे मुकाम की आशा नहीं थी। उसने लगन से पढ़ाई की और शिक्षकों के बताए टॉपिक को गंभीरता से ध्यान दिया। टॉपर की सूची में देश में सातवां स्थान पाकर गांधी कालोनी की ख्याति किंगर गदगद है। घर पर बधाईयों का तांता लगा है। ख्याति ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्हें 500 में से 493 अंक मिले। वह इंजीनियर बनना चाहती है। परीक्षा की तैयारी में ट्यूशन की मदद ली, मगर क्लास की पढ़ाई पर हमेशा ध्यान दिया। ख्याति बताती है कि पढ़ाई के अलावा जब भी फुर्सत मिलती है, वह बुक्स रिडिंग करती है और पेंटिंग का भी शौक है। फिल्में देखने में उसकी रुचि नहीं है। पढ़ाई के क्षेत्र में जो सहपाठी मेहनत करते है उन्हें देख कर ही उसे भी अच्छा करने की ऊर्जा मिली। कैमिस्ट्री उसका पसंदीदा विषय है। परिवार में पिता शेखर किंगर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते है। मां संगीता किंगर गृहणी है। छोटा भाई जयंत किंगर सातवीं का छात्र है। ख्याति की उपलब्धि पर घर में खुशियों की रौनक है। ताऊ रजनीश किंगर ने बताया कि ख्याति ने गहनता से पढ़ाई की और घर का नाम रौशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें