मोरना। शुक्रताल के मां भगीरथी के पावन तट पर ज्येष्ठ शुक्ल आदिक पुरुषोत्तम मास में रवि पुण्य महासुयोग बेला पर्व पर भगवान श्री गणेश मंदिर में श्री विष्णु सहश्रार्चन एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजित भंडारे के प्रसाद का वितरण भी किया गया।
शुक्रताल के गणेश धाम में विश्व शांति व मानव कल्याण हेतु भगवान श्री विष्णु सहश्रार्चन एवं विष्णु महायज्ञ किया गया। पंडित मोती राम शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ में भाग लेने से मानव की आत्मशक्ति, ज्ञान शक्ति और मंत्र शक्ति जागृत होती है। जिससे मानव का जीवन मंगलमय हो जाता है। जीवन में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से शरीर निरोगी होता है। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, मेरठ, बिजनौर, शामली आदि जगहों से आए श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच वेदी में पूर्ण आहुति देकर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के आयोजन में पंडित कांशीराम, प्रमोद आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर आचार्य सुमन, आचार्य कृष्ण, आचार्य उत्तप्रेती राजू आदि भी उपस्थित रहे। भंडारे का प्रसाद साधु संतों के बीच वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।