फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाश्र्वनाथ विधान का आयोजन कर घटयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक किया
विज्ञापन

खतौली। पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पंडित अजीत शास्त्री ग्वालियर के निर्देशन में जिन मंदिर शिखर पताका एवं कलश शुद्धि महोत्सव का शुभारंभ मंत्रोच्चार से हुआ। मंदिर में रविवार की सुबह पीत व केसरिया वस्त्रों में सुशोभित श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान के लिए एकत्र हुए। मंत्रों का उच्चारण करते हुए श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व नित्य नियम पूजन किया गया। भव्य पार्श्वनाथ विधान का पूजन संगीतमय भक्ति के साथ शुभारंभ किया गया। नगर में हर्षोल्लास के साथ घटयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ नीरज जैन मंडी ने दीप प्रज्वलन करके किया। चित्र अनावरण जिनेंद्र प्रभु का डा. क्षितिज ने किया। शास्त्र भेंट शशांक महलका परिवार ने किया। महोत्सव हेतु मुख्य मंगल कलश की स्थापना प्रमोद जैन के परिवार मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ की। ध्वजारोहण का कार्य गांधी टेंट परिवार मुजफ्फरनगर ने किया। इस अवसर पर सौ धर्मेंद्र मनोज सराफ, कुबेर विपिन जैन व यज्ञनायक पद मुकेश एडवोकेट को बनने का सौभाग्य मिला। विधान के पश्चात शुद्धि हेतु एक घटयात्रा का आयोजन किया गया। घटयात्रा मुख्यमार्गों से गुजरते हुए मंदिर पर पहुंची। इस अवसर पर क्षमाभूषण, नयन सागर व शिवभूषण महाराज का मंगल सानिध्य भी प्राप्त हुआ। मुनि नयन सागर ने धर्मसभा में बताया कि भगवान पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर हैं। ऐसे में चिंतामणि पाश्वनार्थ की श्रद्धा भक्ति करते हुए आप सभी मनवांछित फल की प्राप्ति करें। धनेश, सतीश तिगाई, सुभाष सराफ, मुकेश, विवेक प्रवक्ता, रजनीश, राकेश, हंसकुमार, दीपक, अतुल, अनुपम अन्नू, श्रीपाल, दिनेश, महेंद्रपाल, डा. आशा, रजनी प्रवक्ता, नीरज प्रवक्ता, रीमा, अर्चना, अंजलि, बंटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें