आयुष आपके द्वार अभियान के अंतर्गत महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज दूधाहेड़ी में विद्यार्थियों को आयुर्वेद पद्धति के द्वारा स्वास्थ्य और सुखी जीवन के उपाय बताए गए। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशा बजाज ने कहा कि स्मरण शक्ति में बढ़ोत्तरी के लिए विद्यार्थी शास्त्रीय कुंजियों को अभ्यास करें।
वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा स्थापित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज दूधाहेड़ी में आयुर्वेद संगोष्ठी एवं योग शिविर का उद्घाटन डॉ आशा बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वस्थ्य जीवन के लिए आयुर्वेद पद्धति से जुड़े। आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अभिभावक बच्चों का उपचार कराए, ताकि प्राकृतिक औषधियों और योगासन से जुड़ाव बढ़े। प्रत्येक सप्ताह दो शिविर अस्पताल के आठ किमी के दायरे में लगाए जा रहे है। आयुर्वेदिक दवाओं के नि:शुल्क वितरण का रोगियों का लाभ दिया जाता है। आरोग्य भारती के जिला संयोजक डॉ अमरीश एवं प्रेरक कीर्तिवर्धन ने शिविर की उपयोगिता बताई। योग प्रशिक्षक अनुज कुमार त्यागी एवं योग सहायक वरुण सिंह ने बच्चों को योगासन, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। सेवा भारती के डॉ रजनीश ने दिनचर्या के विषय में जानकारी दी।