फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान को लेकर जिला प्रशासन का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। लोगों को अनावश्यक रुप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान के खतरे के चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार देर रात सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले के कक्षा 12 तक के सभी स्कूल कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें सरकारी, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई बोर्ड की सभी प्रकार की शिक्षण संस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक रुप से कोई भी अपने घर से बाहर न निकले। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष रुप से ध्यान रखे। जिला प्रशासन ने बिजली विभाग के अधिकारियों को परिस्थिति पर निगाहे रखने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ जिला चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट किया गया है। किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें