फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र व छात्राओं ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के परीक्षाफल में कस्बे के एसडी इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र गांव धमात निवासी राहुल गुर्जर ने 600 अंकों में से 415 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है, जिससे उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। जिसकी जानकारी मिलने पर दर्जनों ग्रामीणों ने उसके घर पर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी और परिजनों ने ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। इसके अलावा सुहेब ने द्वितीय व इकरा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हाईस्कूल के परिणामों में कस्बा निवासी उवैश अंसारी ने 510 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया और गांव भूराहेड़ी निवासी मनु चौधरी ने द्वितीय व कस्बा निवासी समैया तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं के परिजनों में खुशी का माहौल है। अध्यापक विनोद पाल व धीरज गर्ग ने बताया कि स्कूल का परिणाम करीब 99 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


राहुल करेगा आईआईटी की तैयारी
पुरकाजी। एसडी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्कूल टॉप करने वाले छात्र राहुल ने बताया कि रविवार को मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप में यूपीटीयू की परीक्षा का एग्जाम देकर आया है और आगे आईआईटी तैयारी करेगा। उसने बताया कि उसने परीक्षा के दौरान लगन और मेहनत से पढ़ाई की और उसकी पढ़ाई में उसके पूरे परिवार का भरपूर सहयोग रहा है और आगे चलकर भी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें