फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पत्नी और बहन को लेकर मेरठ जा रहे युवक की बाइक संतुलन बिगड़ने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर हालत में एक महिला की जिला चिकित्सालय ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

शामली जनपद के कस्बा बनत का प्रवीण (32) अपनी पत्नी रेखा (30) और बहन ममता (34) के साथ शनिवार को बाइक से मेरठ रिश्तेदारी में जा रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर गढ़ी सखावतपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सिर में चोट लगने के कारण ममता अचेत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत में ममता को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें