भाजपाइयों ने चुनाव को लेकर कमर कसी
जानसठ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कसनी प्रारंभ कर दी है। मंगलवार को निरीक्षण भवन में एक बैठक का आयोजन कर आने वाले चुनाव पर मंथन किया और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का परिचय करा कर उन्हें पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंगलवार को निरीक्षण भवन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर पाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विदेश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से तमाम विपक्षी दल भयभीत नजर आ रहे हैं। वे अकेले भाजपा का सामना करने से घबरा रहे हैं। इसीलिए एकजुट होकर भाजपा को हराने का ख्वाब देख रहे हैं।ं भाजपा कार्यकर्ता अभी से आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, ताकि विपक्ष का ख्वाब पूरा न हो सके। बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सतीश खटीक, राजीव गुप्ता, महेश चंद्र शर्मा, राजीव गुप्ता, मुकेश शर्मा, दीपक, सुंदर आदि मौजूद रहे।