विषाक्त भोजन से परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ी
मोरना। विषाक्त भोजन से परिवार की हालत बिगड़ गई। उल्टी व चक्कर आने पर परिजनों को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
ककरौली के गांव चौरावाला में मजदूर शेरदीन पुत्र मजीद के परिजनों ने सोमवार सुबह बनाए गए भोजन को शाम के समय भी खा लिया। बासी खाना खा लेने से सोमवार रात पूरे परिवार की तबियत बिगड़ने लगी। परिवार में शेरदीन उसकी पत्नी मोहसिना, पुत्र आसिफ, पुत्री आसिफा व सोफिया को उल्टी व चक्कर आ जाने से हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को मोरना अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मामला विषाक्त भोजन का प्रतीत हो रहा है।
कुर्की नोटिस चस्पा
मोरना। ककरौली इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि ककरौली से गैंगस्टर में वांछित चल रहे आरोपी सोनू, पुन्नन, आशु पुत्रगण खालिद निवासीगण गांव सीकरी थाना भोपा व इरफान पुत्र इस्लाम, इस्माइल पुत्र इब्राहीम निवासीगण गांव सीकरी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई के लिए मकानों पर नोटिस को चस्पा किया गया है।
पत्नी को घर से निकाला
मोरना। ककरौली के गांव निजामपुर निवासी रचना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति अजीत सिंह शराब पीता है। उसको व बच्चों को खाने के लिए भी पैसे नहीं देता। आए दिन मारपीट करता रहता है। आरोप है कि मंगलवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।