सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव निराना में प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ दूसरे संप्रदाय की युवती चली गई थी। जिसको लेकर गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनातनी भी हो गई थी। प्रेमिका के परिजनों ने दिल्ली में रिश्ता भी तय कर दिया था। 19 मार्च को दिल्ली से बारात आनी थी। पुलिस ने अलग अलग संप्रदाय से जुड़ा मामला होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल को बरामद कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को युवती को कोर्ट में पेश किया। युवती ने कोर्ट में प्रेमी के पक्ष में बयान दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।
2013 में दंगों के बाद बागपत क्षेत्र का एक मुस्लिम परिवार निराना के भूड़ क्षेत्र में किराए का मकान लेकर आकर रहने लगा था। पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय की युवती का पड़ोस में रहने गांव के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों का करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को युवती अपने प्रेमी संग चली गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी भी हो गई थी। पुलिस ने अलग अलग संप्रदायों से जुड़े मामले को देखते हुए कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को ही प्रेमी युगल को युवक की रिश्तेदारी से बरामद कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और मंगलवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कोर्ट में अपने बयानों में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ जाने की इजाजत मांगी। जिस पर कोर्ट ने पुलिस को युवती को सुरक्षा मुहैया कराते हुए युवक के साथ भेजने का आदेश दिया। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।
युवक को परिजनों को सौंपा
जानसठ। गांव तालड़ा बाईंपास पर युवती के कुछ युवकों के साथ घूमने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। एसएसआई मनोज यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर के कुछ युवक एक युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम महे हैं। मौके पर एक युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। जबकि अन्य युवक तथा कोई युवती नहीं मिली। युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।