फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के आधार पर होना चाहिए आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जमात-ए-सलमानी ऑफ इंडिया के बैनर तले पिछड़ा वर्ग एकत्र हुआ। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए एकजुटता जरूरी है। एकता और भाईचारे के साथ हक पाने के लिए संघर्ष करना होगा, तभी अधिकार मिल सकते हैं। हालांकि पिछड़ों को उनकी आबादी के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। मंगलवार को घास मंडी में जमाते सलमानी ऑफ इंडिया के सलमानी सैन एकता सम्मान समारोह में हज कमेटी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल समी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए मुस्लिमों का योगदान किसी भी स्तर पर कम नहीं रहा है। मगर, जब हिस्सेदारी की बात हुई तो उन्हें किनारे कर दिया गया। पिछड़ा वर्ग को आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिए इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस का गठन कर आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि देश में जाट और गुर्जर जैसी संपन्न जातियां भी नौकरियों में आरक्षण मांग रही हैं। ऐसे में पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोगों को उनकी आबादी से आरक्षण तय होना चाहिए। सर्व पिछड़े समाज को शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था के लिए एक होना पड़ेगा। इस मौके पर शमीम अहमद सैफी, शाहिद सिद्दीकी, ताहिर सिद्दीकी, आरफीन मंसूरी, मुर्तजा सलमानी, महबूब आलम एवं अख्तर बुलंदशहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपराध मुक्त समाज बनाने में दें सहयोग
मुजफ्फरनगर। जमात-ए-सलमानी के सम्मान समारोह में एसएसपी अनंत देव ने कहा कि आज सामाजिक सहयोग के चलते जनपद और समाज को अपराधमुक्त बनाने में काफी हद तक सफलता मिली है। वक्ताओं ने कहा कि समाज की शिक्षा और विकास के लिए कार्य किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी को एक साथ होकर संघर्ष करना पड़ेगा। दोपहर को पहुंचे एसएसपी अनंत देव तिवारी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदमाश अपनी दहशत फैलाकर लोगों को परेशान करते हैं, लेकिन यह सामाजिक बिखराव की देन हैं। अपराध, अपराधियों का सर्वसमाज बहिष्कार करें। सम्मेलन में मुख्य रूप से डॉ शौकी अहमद, डॉ मुर्तजा सलमानी, नईम अंसारी, आरिफ मंसूरी, इशाक मलिक, हफीज अहमद, इसरार, हाजी सलीम, शमशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें