सिखेड़ा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिला पंचायत सदस्य पुष्पांकर पाल को बसपा सहारनपुर मंडल के इंचार्ज कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। सुप्रीमो के इस फैसले के बाद क्षेत्र के गांव भंडूरा, निराना और बिलासपुर के ग्रामीणों ने पुष्पांकर पाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान जगपाल सिंह, समय सिंह, हरपाल सिंह, श्यामपाल, बाबूराम, शिवकुमार, प्रधान नरेंद्र पाल, प्रधान आसाराम, चंद्रपाल लोहड़ा, प्रधान कीर्तन पाल संधावली, रविकांत पाल, रामेंद्र पाल प्रधान, नरेंद्र पाल बिलासपुर, पूर्व प्रधान सतेंद्र पाल, रविंद्र पाल, शिवकुमार पाल आदि मौजूद रहे।