फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की मांग को दूसरे दिन भी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने अदालत में काम नहीं किया
विज्ञापन

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मंगलवार को भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। वकीलों ने न्यायालयों का बहिष्कार किया और सब रजिस्ट्री कार्यालय में भी कामकाज नहीं हो सका।
पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 19 फरवरी से कलमबंद हड़ताल प्रारंभ की थी। मंगलवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। वकीलों की हड़ताल से एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कोर्ट में कोई कामकाज नहीं हो सका। वकीलों ने कोर्ट का बहिष्कार करने के अलावा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री नहीं होने दी। अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में बार संघ के अध्यक्ष कैलाशचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य, दिमाग सिंह, राजबीर सिंह, मूलचंद, सुमित, कुंवर सुलेमान आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

वकीलों की हड़ताल जारी
बुढ़ाना। संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उ.प्र. हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुढ़ाना के अधिवक्ता दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान अध्यक्ष अशोक राठी, महासचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा, अवध बिहारी, फिरोज मंसूरी, बाबूसिंह राठी, दीपक, सुभाष, हरबीर सिंह, विश्वास त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की मांग
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पश्चिम में हाईकोर्ट बैंच की मांग उठाई है। एसडी मार्किट में हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल और संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया। सुनील तायल, सुलक्खन सिंह, बाबूराम मलिक, पवन सिंघल, अजय सिंघल, कमल किशोर राणा, अतुल सैनी, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें