फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया टूटने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया टूटने से किसान परेशान
विज्ञापन

पुरकाजी।
ग्राम कम्हेड़ा लिंक मार्ग पर बनी पुलिया के टूट जाने से ग्रामीण परेशान हैं और मिल में गन्ना लेकर जाने वाले किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के ग्राम कम्हेड़ा लिंक मार्ग पर बनी पुलिया तीन दिन पूर्व मंगलवार को टूट जाने से जहां ग्रामीणों को वहां से गुजरने में परेशानी हो रही है, वहीं क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर, कम्हेड़ा, नंगला दुहैली, जनता नगर आदि के मिल में गन्ना डालने जाने वाले सैंकड़ों किसानों को वहां से अपनी भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। जिसकी कई बार ग्रामीण संबंधित विभाग से शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग इस ओर ध्यान ना देकर ग्रामीणों की समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। ग्राम प्रधान मगन सिंह, प्रताप सिंह, बंटी कुमार, हरबीर सिंह, विपिन कुमार, पंकज कुमार, योगेंद्र सिंह, सुरेशपाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया टूट होने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इस संबंध में पीडब्लूडी विभाग कार्यालय से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी दी गई है, जल्द ही पुलिया की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन


बस की चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल
(फोटो समाचार)
पुरकाजी।
ग्राम फलौदा में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे संजय उर्फ बिल्लू (52) व उसका पुत्र अंकुर (27) बाइक से अपने खेत से वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पुरकाजी से मुजफ्फरनगर जा रही बस की चपेट में आ जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बिल्लू की मौत हो गई। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। बिल्लू की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन


श्रम विभाग की टीम के आने से हड़कंप
पुरकाजी।
श्रम विभाग की टीम के बृहस्पतिवार को कस्बे में आ जाने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। इस दौरान खुली मिली दुकानों को चेतावनी देकर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें