बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
मुजफ्फरनगर। विवेक विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल रहे।
भरतिया कालोनी स्थित स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, हरिशंकर मूंदडा ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रबंधक महेंद्र आचार्य एवं विवेक ने बैज लगाकर अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुत नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। नाटिका के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया। शिखा, नंदिनी, हर्षिता, सलोनी आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही। वंदेमातरण और शहीद भगत सिंह पर प्रस्तुति हुई। लोकनृत्य की धूम रही। संचालन अनुराधा गुप्ता और शैली कौशिक ने किया। प्रधानाचार्य प्रेमलता शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार जताया।