मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने घोषणा की कि यातायात नियमों का पालन करते हुए अब विद्यालय में किसी भी शिक्षक और शिक्षिका बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं होगा।
भोपा रोड पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक यातायात बीबी चौरसिया ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट से हम अपने जीवन की सुरक्षा करते हैं। लापरवाही में ही हमारी जान जाती है। छात्र-छात्राओं को 18 वर्ष से पहले वाहन चलाने से बचना चाहिए। वाहन की गति पर नियंत्रण रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। बच्चों ने यातायात नियमों को लेकर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने कहा कि अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। अब किसी अध्यापक और अध्यापिका का बिना हेलमेट के स्कूल में प्रवेश नहीं होगा। प्राकृतिक संसाधनों की बचत और सुरक्षा के लिए साइकिलों का प्रयोग करें। उप प्रधानाचार्य शिवकुमार, गीता मित्तल, कुमुद गार्गी, नूपुर, चारु, अंजू छाबड़ा, रेखा तोमर, रागिनी भारद्वाज आदि रहे।