मोरना। गांव निजामपुर में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जीवन से जुड़े रोचक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नारी समाज के उत्थान को लेकर रुढ़ीवादी विचारधारा को त्यागने पर बल दिया। इस दौरान महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विकासखंड मोरना के गांव गंगदासपुर के मजरे केढ़ी निजामपुर में स्वास्थ विभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि तेजपाल प्रधान और प्रमोद पाल प्रधान ने किया। वीसीएम विजय शर्मा ने कहा कि महिलाओं को जीवन से जुड़ी अपनी विचारधारा में परिवर्तन लाकर अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के प्रयास करना चाहिए। स्वस्थ जीवन में स्वस्थ मन होने से स्वस्थ विचार अपने आप आने लगते हैं, जो स्वस्थ जीवन का आधार बनता है। एएनएम मनीषा देवी की सार्थक पहल से आयोजित सास-बहू सम्मेलन में रिया, सुनीता, सरबती, संगीता, मबकीला, नेहा, चमनो, मंजू, पिंकी, सुशीला, वेदो, माहवीरी, कलावती, विनीता आदि महिलाओं ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रवीता, रिहाना, सविता, मिथलेश आदि आशाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नयागांव खोकनी, निवादा, गंगदासपुर, कढ़ी निजामपुर आदि की महिलाओं ने भाग लिया।