फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या महापाप-माता राजनन्देश्वरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को हक पाने के लिए संघर्ष करना होगा
विज्ञापन

मोरना। तीर्थनगरी शुक्रताल में सेवा भारती के तत्वावधान में महाशक्ति सिद्धपीठ धाम में आयोजित कार्यक्रम में योगिनी माता राजनंदेश्वरी ने कहा कि महिला उत्थान के लिए स्वयं महिलाओं को संघर्ष करना होगा। संघर्षशीलता के द्वारा ही मनुष्य जीवन में आगे बढ़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, जिसके लिए सही दिशा में सही प्रयासों की आवश्यकता है। इस मौके पर महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या जैसे महापाप को रोकने की शपथ ली। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता प्रकट करते हुए योगराज प्रकाशानंद महाराज ने कहा कि महिलाएं देश का स्वाभिमान हैं। स्वाभिमान पर चोट करना घोर अपराध है, जो किसी रूप में भी स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान सेवा भारती के रमेश, राजन, डॉ. अमरीश, रजनीश, मंजु माहेश्वरी, सीमा गोयल, डॉ. अरुणा, प्रीति गुप्ता, विनीता, अलका, पिंकी लुहारी आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में जय शास्त्री, साध्वी शशि और मयंक शास्त्री ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर साधु व संतों को आयोजित भंडारे के प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित कर नगद दान दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें