फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में छात्राओं को सिखाया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नारायण आध्यात्मिक योग सेवा संस्थान के योगी विपिन रघुवंशी ने कहा कि निरोगी जीवन के लिए योग आवश्यक है। अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए नियमित योग करें।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित राज कन्या इंटर कॉलेज में योगी विपिन रघुवंशी ने आसन, प्राणायाम कराए। उन्होंने अध्यात्म के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रात:काल में उठता है और नियमित योग करता है, वह स्वस्थ रहता और दीर्घायु को प्राप्त होता है। उनके संस्थान का उद्देश्य योग और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। छात्र जीवन में हम सब को नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग हमें आंतरिक सुख प्रदान करता है और हमारे जीवन को सुखी बना देता है। प्रधानाचार्या सुमन देवी ने छात्राओं को योग और अध्यात्म के बारे में बताया। संजय चौहान, वेदपाल, रवि बालियान, रविंद्र सिंह, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें