फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में होंगे बेटियों के हाथ पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना में होंगे बेटियों के हाथ पीले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले में 476 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाएंगी। सरकार ने इसके लिए जिले को एक करोड़ 66 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। यह योजना सभी जाति और धर्म के गरीब परिवारों के लिए है।
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कलक्ट्रेट में अपने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह कराये जाने के संबंध में बैठक की। डीएम ने कहा कि योजना के अंतर्गत कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों। कन्या के अभिभावक निराश्रित, निर्धन तथा जरूरतमंद हों। आवेदक के परिवार की आय गरीबी रेखा की सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए। विवाह के लिए आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। वर के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण हो गई हो। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल के शैक्षिक रिकॉर्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉबकार्ड एवं आधार कार्ड मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति विवाह कार्यक्रम के लिए तिथि निर्धारित करेगी और उसके आने वाले क्षेत्र में तिथि और कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करेगी। कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापन हेतु सहायता राशि 20 हजार रुपये कन्या के खाते में अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा के मामले में सहायता राशि 25 हजार रुपये होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विवाह संस्कार के लिए इस वर्ष के लिए एक करोड़ 66 लाख की धनराशि योजना के अंतर्गत हुई है और 476 शादियों का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें