फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में हो रही है भ्रम की राजनीति: नानू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सत्ता में आने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ही वो दल है, जिसके नेताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बानी दी। आज देश में भ्रम की राजनीति की जा रही है। झगड़े, बंटवारे की सियासत हो रही है।
विज्ञापन

भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष नानू मियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जैसा इतिहास किसी भी राजनीतिक दल का नहीं रहा है। कांग्रेस ने हमेशा ही देशहित, जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। कांग्रेस ही वो दल है, जिसके नेताओं ने भारत की स्वतंत्रता के लिए कुर्बानी दी। आज देश में भ्रम की राजनीति की जा रही है। झगड़े, बंटवारे की सियासत हो रही है। संचालन शहराध्यक्ष सतीश गर्ग ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुफरान काजमी, महफूज राना, तारिक कुरैशी, सुबोध शर्मा, सतीश शर्मा, हरेंद्र त्यागी, बिलकिस चौधरी, मुजस्सिम एडवोकेट, विनोद चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल ने आर्य समाज मंदिर परिसर में पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए केक भी काटा। यहां आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सलमान सईद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गठन देशहित के लिए किया गया था, आज जो लोग कांग्रेस को परिवारवादी बताते हैं, वो स्वार्थवादी हैं। कांग्रेस ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, वह दूसरे दलों के इतिहास से नहीं मिलता। कार्यकर्ताओं ने 2019 में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला मुख्य संगठक सतीश शर्मा और संचालन राकेश पुंडीर ने किया। इस मौके पर बीबी गर्ग, कालूराम शर्मा, फिरोज, कस्तूर सिंह स्नेही, उमादत्त शर्मा और जगदीश अरोरा को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। बिलकिस चौधरी, रविंद्र बालियान, काजी मंसूर, सहेंद्र, पवित्र पाल, उषा त्यागी, विनोद चौहान, रवि कुमार, सुल्तान मुशीर, हरीश भूषण, ब्रजमोहन शर्मा, मनोज शर्मा, दिलशाद मुन्ना, राहत, अजय गोयल, नौशाद कुरैशी, विनोद बब्बू, जफर हसन, कमल कुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें