फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरुरी-नदवी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगति के लिए दुनियावी तालीम भी जरूरी : नदवी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मदरसा तैय्यबा में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ से पधारे मौलाना यूसुफ हुसैनी नदवी ने हिंदू और मुस्लिम भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि हिंदुस्तान एक चमन की तरह है। यहां पर बसने वाले इस चमन के नायाब फूल हैं। शादियों में दहेज प्रथा बिल्कुल बंद होनी चाहिए। उन्होंने मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने पर बल दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में नदवी ने मुस्लिम बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी हासिल करने का जोर दिया। नदवी ने कहा कि आज मुस्लिमों में शिक्षा का अभाव है। इसका खुलासा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी हो चुका है। आज के आधुनिक युग में शिक्षित होना बहुत जरूरी है, तभी उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि मजहब-ए इस्लाम के अंतर्गत महिलाओं को जितने हक दिए गए हैं। उतने किसी को नहीं दिए गए हैं। हुकूमत को बढ़ रही बेरोजगारी पर ध्यान करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल रहमान नदवी और संचालन मौलाना ऐनुलहक ने किया। इस मौके पर कारी तौसीफ हाफिज, फैजुर्रहमान सईदी, हाफिज मोहम्मद अहसान, दिलशाद, इमामुद्दीन, चौधरी शकील अहमद, अकबर, डा. आबिद, कारी सलमान, हाफिज अनीस, डा. साजिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें