सड़क हादसों में महिलाओं सहित 5 घायल
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
क्षेत्र में अलग अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
बृहस्पतिवार को गांव ककरौली निवासी शौकत पुत्र मुस्तकीम अपने साथी सावेज पुत्र सरवर आलम के साथ बाइक पर दवाई लेने के लिए बेगराजपुर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज जा रहा था। जैसे ही ये दोनों गांव कवाल के पास पहुंचे। सामने से आ रही बाइक सवारों से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से शौकत व सावेज दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
उधर, गांव मेहलकी निवासी किसान इमरान पुत्र इकबाल गन्ने के बुग्गी लेकर गांव के ही गन्ना तोल केंद्र पर गन्ने तुलवाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह खतौली व मीरापुर मार्ग पर पहुंचा, तो खतौली की ओर से आ रही ट्रक गन्ने की बुग्गी के ऊपर जा गिरा। जिससे किसान चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे में ट्रक चालक फरमान पुत्र इरफान निवासी गांव कैथौड़ा, थाना मीरापुर भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद इनको घर भेज दिया गया। तीसरी घटना मुजफ्फरनगर के मोहल्ला महमूद नगर निवासी फरहाना पुत्री अल्लाहमेहर गांव नरसिंहपुर शादी समारोह में शरीक होने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के सामने सड़क पर अज्ञात बाइक सवार साइड मारकर फरार हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। गांव भलेड़ी निवासी मुर्शीदा अपने पति रफी के साथ रेहड़ा में बैठ कर कवाल की तरफ अपने खेतों पर जा रही थी। जानसठ रोड पर पहुंची तो पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला घायल हो गई।