फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित लालूखेड़ी में बस स्टैंड के पास पुलिस चौकी के निकट तेज गति से आते ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

तितावी के गांव अलीपुर कलां निवासी विपिन पुत्र रमेशचंद अपने साथी सचिन पुत्र सुधीर के साथ बाइक द्वारा शामली से लालूखेड़ी आ रहा था। लालूखेड़ी के पास पीछे से तेज गति से आते एक ट्रक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विपिन सड़क पर गिर गया। ट्रक के पिछले पहिये विपिन के सिर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन घायल हो गया। लालूखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलवाया। शव को उठवा कर तितावी थाने भिजवाया। बाद में पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की ओर से चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें