फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेजों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कालेजों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी, चौधरी छोटूराम और डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों ने चुनाव शुल्क जमा कराया। इसके साथ ही छात्र संगठनों ने भी चुनाव पर मंथन प्रारंभ कर दिया है। जिले में एबीवीपी और युवा रालोद चुनाव मैदान में है। इसके अलावा भी एनएसयूआई और सपा छात्रसभा चुनावी ताल ठोक सकती है, जिसके चलते कालेजों में चुनावी मुकाबले कड़े होंगे।
विज्ञापन

प्रशासन की मंजूरी के बाद कालेजों ने छात्रसंघ चुनाव कराने को हरी झंडी दे दी है। चुनावी तिथियां घोषित होने के बाद कालेजों में वोट बनाए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। बृहस्पतिवार को एसडी डिग्री कालेज में चुनावी शुल्क जमा कराने के बाद आगे की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। कॉलेज में 165 छात्रों ने शुल्क जमा कराया है। इसके अलावा डीएवी डिग्री कालेज में 100 से अधिक छात्रों ने शुल्क जमा कराया है। चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में भी शुल्क जमा हुआ है। कालेजों में 10 रुपये प्रति छात्र की दर से शुल्क लिया गया है। यह शुल्क कॉलेजों में 23 दिसंबर तक जमा कराया जाएगा। उधर, छात्र संगठनों ने भी चुनाव पर मंथन शुरू कर दिया है। जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा रालोद के साथ एनएसयूआई और सपा छात्रसभा चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी। जिसके चलते मुकाबला कड़ा होगा। हालांकि यहां पर युवा रालोद और एबीवीपी का दबदबा अधिक है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें