फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच ग्राम प्रधान बने दिशा के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच ग्राम प्रधान बने दिशा के सदस्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अपनी ग्राम सभा में शत प्रतिशत ओडीएफ की उपलब्धि हासिल करने के साथ ही अच्छा विकास कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों को निगरानी समिति का सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक मोतीलाल व्यास ने बताया कि दिशा की भारत सरकार द्वारा जारी मार्ग निर्देशिका में दी गई व्यवस्था के अनुसार दो महिलाओं सहित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित पांच प्रमुखों को भी समिति में सदस्य नामित किया जाना है, जिसके क्रम में उक्त समिति में विधिवत सदस्य नामित करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार से ऐसे पांच ग्राम प्रधानों के नाम मांगे गये थे, जिनकी ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो, कार्य बहुत अच्छा हो, शासन की योजनाओं में रुचि लेते हों तथा जिन्हें जनपद स्तर से पुरस्कृत भी किया गया हो। डीपीआरओ ने ऐसे पांच प्रधानों के नाम डीआरडीए को भिजवाने, इन पर विचार करने के उपरांत जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने विगत दिवस पांचों को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति में सदस्य नामित किया है। इनमें अलियारपुर के प्रधान यामीन, शुक्रतारी की प्रधान अमृता, रजकल्लापुर की प्रधान सुमन, गुजरहेडी के प्रधान आफताब और सहावली के प्रधान अशोक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें