फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिनी और शिव संगल ने जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदिनी और शिव संगल ने जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल पीनना में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा जिलास्तरीय अंतरविद्यालयीय हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में शारदेन पब्लिक स्कूल की नंदिनी और शिव संगल की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वर्तमान समय में बच्चों के व्यक्तित्व विकास में विद्यालय परिवेश से सामाजिक परिवेश अधिक प्रभावशाली हो रहे विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। 17 स्कूलों के 34 छात्र- छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शारदेन पब्लिक स्कूल के शिव संगल और नंदिनी की जोड़ी ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान गोल्डन हार्ट एकेडमी खतौली की अपूर्वा और दिव्यांशी ने पाया। न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल जट मुझेडा की आकांक्षी पक्ष में और मून लाइट पब्लिक स्कूल सिसौली की साक्षी को विपक्ष में पहला स्थान मिला। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल संजय कमार और एसके चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे- मुन्नों ने वी वेल्कम यू गीत प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. जेपी सविता, डॉ. उमाकांत शुक्ल, डॉ. रश्मि रहे। कार्यक्रम में रोहामा अहमद, शिवकुमार, अनिल आर्य, सतवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, विशेष रघवंशी, अतुल बालियान, अनग सिंघल, मानसी सिंघल, अतेंद्र, नसीम बेग, नीरज बालियान, संजीव राठी, हरेंद्र मलिक, कमल शर्मा, आनंद, अकील अहमद, शीशपाल सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें