फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की टीचर ने चाईल्ड सेफ्टी के टिप्स दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा का अभ्यास कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी के लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल में फ्रांस से आए शिक्षक मार्गो गोंतिएरने ने विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा का अभ्यास कराया। इसका ाएडवांस लेवल गर्मियों के अवकाश में फ्रांस में पूर्ण होगा। बच्चों ने फ्रेंच भाषा के कई नवीन शब्दों को सीखा और साथ ही साथ कुकिंग कि नई कला को जाना। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को चाइल्ड सेफ्टी के महत्वपूर्ण विषय के बारे में अवगत कराया गया। आजकल बच्चों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के चलते मार्गो गोंतिएरने माता-पिता को बच्चों की सुरक्षा के लिए कई नवीन सुझावों से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बच्चों को अंजान व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए और उनके द्वारा दी हुई वस्तु को नही ंलेना चाहिए। कार्यक्रम में दो देशों की संस्कृति और विचारों का आदान प्रदान हुआ। मार्गों ने भी भारत की संस्कृति और यहां के लोगों की सराहना की। मार्गो को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। ऋचा गर्ग,आइना नागपाल, मणि भाटिया,शिप्रा सिंघल, दीक्षा अरोरा, प्रियाअरोरा, शीतल,रिया गुप्ता, सुंबुल आजम, सुरभि भाटिया,रोहित गर्ग,अलका चौधरी, प्रज्ञाआहूजा ,आयुषी भारद्वाज,पूजा जिंदल, शालू शर्मा, कनिकाअरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रवक्ता दिनेश कुमार
को मिला प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर। मुरादाबाद में हुई चार दिवसीय 45 वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सहारनपुर मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए भारतीय किसान इंटर कॉलेज नंगला मंदौड के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ दिनेश कुमार को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता में प्रवक्ता डॉ रेणू, छात्राए तफसीर कौसर, मुस्कान, स्नेहा चौधरी, उज्ज्वल अहलावत के मॉडल भी सराहनीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें