फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केके जैन डिग्री कालेज में एनसीसी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

केके जैन डिग्री कालेज में एनसीसी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार एवं दीप्ती जैन के निर्देशन में एनसीसी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सभी 72 बटालियन एवं 22 गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वागत गीत से हुआ। इस अवसर पर कैडेट्स के मध्य दौड़ प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता एवं ड्रिल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि त्रिवेणी शुगर मिल के अधिकारी रघुवंश पांडेय रहे। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को जीवन में अनुशासन, कर्तव्य, निष्ठा व कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसमें अंडर ऑफिसर कुश गोयल एवं अंजलि को बेस्ट कैडेट्स चुना गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति गीत आयोजित किए गए। जिसमें अनुराधा, शुभम कुमार, अर्जुन, निशांत, शुभम प्रजापति, स्वाति, लक्ष्मी, नेहा, ज्योति, भारती, चांदनी, काजल आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने एनसीसी की स्थापना और महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एनसीसी के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाओं की घोषणा के विषय में बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नीतू वशिष्ठ, पारुल जैन, मुकुल जैन, मंजिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें