फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दिन में 11 बजे से शुरू हुई बारिश लगातार शाम तक होती रही। गर्मी और उमस से परेशान जनता को बारिश से राहत मिली है। मौसम सुहावना हो गया है। बारिश को गन्ने की फसल के लिए भी लाभकारी बताया जा रहा है। किसान खेतों में पानी देने को लेकर परेशान था। बारिश होने से उसे राहत मिली है। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

बीते 15 दिनों से लगातार गर्मी बनी हुई थी। गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए थे। दिन में लगभग 11 बजे बारिश शुरू हुई। तेज बारिश तो नहीं हुई, लेकिन रिमझिम बारिश रात तक होती रही। इससे मौसम में उमस कम हो गई और गर्मी से भी राहत मिली। बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। बारिश को फसलों के लिए भी लाभकारी बताया जा रहा है। खेतों में पानी देने को लेकर गन्ना किसान को बारिश से काफी हद तक राहत मिली है। नहरों में पानी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मारामारी की स्थिति बनी हुई थी। बारिश के कारण हालांकि शहर की सड़कों पर चलना दूभर हो गया। रिमझिम बारिश से सड़क कीचड़ से सन गई। आम आदमी का सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया। बारिश का आम जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ा। शाम को बाजारों में जल्द रौनक खत्म हो गई। बारिश का आवागमन पर भी प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें