पेंशनर्स को दी जाएगी पूर्ण सहायता : प्रियदर्शी
मुजफ्फरनगर । डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि पेंशनर्स को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पेंशनर्स की सभी समस्याओं को समय से निराकरण कराया जाएगा। पेंशनर्स एसोसिएशन ने इस अवसर पर अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया।
जिला पंचायत के सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। अस्पताल में प्राथमिकता के आधार पर उपचार कराया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा , अपर सीएमओ डॉ बीके ओझा, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार और निवर्तमान कोषाधिकारी पवन कुमार ने विचार रखे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके कुशवाह ने सभा ने पेंशनर्स की समस्याओं को रखा। जिलाध्यक्ष एमए अल्वी ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को दिया। जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को हो रही कठिनाइयों से सीएमओ को अवगत कराया तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति में प्राइवेट डाक्टर की पूरी फीस दिए जाने पर बल दिया। प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने वेतन समिति 2016 की संस्तुतियों पर प्रकाश डाला। बीके कुशवाह ने कैश लेस सुविधा पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में होने वाली कठिनाइयों से शासन को अवगत कराया। धर्म प्रकाश, राजपाल शर्मा, महक सिंह, राजेन्द्र शर्मा, रामपाल गुप्ता, ब्रजमोहन, एके अग्रवाल, अमर सिंह, गंगाराम आदि रहे।