महिलाओं को सम्मानित किया
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में भारत माताओं का सम्मान शीर्षक के तहत महिलाओं को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता हरीश राठी उर्फ बब्बू राठी ने सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी प्रवेष बहन ने कहा कि महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सम्मान अर्जित किया है। महिलाओं के मातृत्व के बिना संसार अधूरा रहेगा। अल्प विकसित मानसिकता के चलते महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाया है। परिवार की संस्कारशाला महिला होती है। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी लक्ष्मी बहन, सुरेश बहन, विष्णु जी, शालू, वेदप्रकाश, नवीन सहरावत, चंद्रपाल, सुधा बहन, ऊषा बहन, दुर्गेश, सुशील कांबोज, परि बहन, बाला, सुंदरी, किरण, सरिता बहन आदि उपस्थित रहे।