फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 20 दिन में मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

पुरकाजी। ग्राम फलौदा में सोमवार को क्षेत्र के किसानों की एक बैठक हुई, जिसमें पहुंचे एसडीएम सदर ने किसानों को 20 दिन में बकाया मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुरकाजी बाईपास निर्माण में ली गई जमीन के मुआवजे का करीब सात करोड़ रुपया अभी किसानों का बकाया है, जिसे लेकर किसान काफी दिनों से पैसे की मांग करते आ रहे हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व किसानों ने ग्राम बरला के निकट हो रहे सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया था। इस संबंध में सोमवार को ग्राम फलौदा में सुनील कुमार के घेर में किसानों की एक बैठक हुई। एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता ने किसानों को एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही मुआवजे का पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया है। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर एनएच देहरादून मनोज वर्मा, इरा कंपनी के ब्रिजेश त्रिपाठी के अलावा जसवंत त्यागी, बिट्टू हरेटी, विवेक राठी, कपिल राठी, सुधीर, हरीश, अशोक, सुनील कुमार आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें