फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मरीजों से ली उपचार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मरीजों से ली उपचार की जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने काफिले के साथ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने मरीजों से उपचार के साथ व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल में साफ-सफाई सही ढंग से न होने पर नाराजगी जाहिर की।
शनिवार को विधायक ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली। भर्ती महिलाओं से भी हाल-चाल जाना। निरीक्षण के दौरान विधायक से मिलकर सरवट पीर निवासी रिक्शा चालक हसन ने कहा कि उसका मासूम बच्चा बीमार है। वह अपनी पत्नी रुखसार के साथ बच्चे आहद का उपचार कराने के लिए अस्पताल आया था। पर्ची बनवाने के के लिए वह चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई चिकित्सक इलाज करने को तैयार नहीं है। उसने ओपीडी में भी बच्चे को दिखाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से भी भगा दिया गया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए चिकित्सक को फटकार लगाई। विधायक ने सीएमएस डॉ अमिता गर्ग से बच्चे के उपचार की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस दौरान विधायक अन्य कार्य में व्यस्त हो गए, जबकि अस्पताल प्रशासन ने बच्चे का उपचार करने के बजाए उसे हालात नाजुक होने का हवाला देकर मेरठ के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा-सुविधा का रखा जाए ध्यान
मुजफ्फरनगर। विधायबक कपिलदेव अग्रवाल ने सीएमएस डॉ अमिता गर्ग से अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही उनको बेहतर उपचार, सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मरीजों को दवाईयां आदि अस्पताल से ही मुहैया कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें