फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की 11वें दिन भी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगरपालिका कर्मचारियों की बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर 11वें दिन भी बेमियादी हड़ताल रही। कर्मचारियों ने पथ प्रकाश व्यवस्था और जलापूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पालिका में कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में धरना व प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। यह गबन की परिधि में आता है। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 24 जुलाई तक उनका बकाया भुगतान नहीं किया तो वे 25 जुलाई को नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति बिल्कुल ठप कर देंगे। कर्मचारियों में प्रशासन द्वारा भुगतान कराने का आश्वासन नहीं देने को लेकर रोष व्याप्त है। धरने पर बैठने वालों में संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह वाल्मीकि, मंत्री नरेंद्र शर्मा, रामपाल सिंह चौहान, अतुल गुप्ता, रामकिशन, ऋषिपाल, पूनम देवी, प्रतिभा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें