फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल वैश्य समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं में प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। दो गुटों के प्रत्याशियों द्वारा आमने-सामने नामांकन दाखिल करने के बाद आम सहमति के प्रयासों को झटका लगा है।
विज्ञापन

प्रभात सभा द्वारा संचालित कस्बे की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं में अकसर सर्वसम्मति से चुनाव होते रहे हैं। लेकिन इस बार दोनों गुटों के पैनल में आम सहमति नहीं बन पाने के कारण तीन वर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल किए गए। गांधी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष पद पर ब्रह्मप्रकाश गर्ग, आदेश कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष पद के लिए अभय जैन, विकास राज, प्रबंधक पद पर आरूप कुच्छल, राजीव गर्ग, उप प्रबंधक पद के लिए अनुज गर्ग, कोमल सिंघल और कोषाध्यक्ष पद के लिए नवनीत कंसल और मुकेश सिघल ने नामांकन दाखिल किया है। गांधी बालिका इंटर कॉलेज में अध्यक्ष पद पर शशिराज अग्रवाल, अनुज गर्ग, उपाध्यक्ष पद पर पुरूषोत्तम सिंघल और प्रवेज सिंघल, प्रबंधक पद के लिए विवेक कुच्छल और मनीष गर्ग, उप प्रबंधक पद के लिए अजय गर्ग और नवीन गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम और नवीन गर्ग पुत्र ब्रह्मप्रकाश गर्ग ने नामांकन दाखिल किया। गांधी इंटर कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता और गांधी बालिका इंटर कॉलेज की चुनाव अधिकारी कुसुम त्यागी और पर्यवेक्षक रमेश चंद शर्मा रहे। इसके अलावा गांधी शिशु निकेतन में अध्यक्ष पद के लिए अनिल गर्ग, नरेश चंद कंसल, उपाध्यक्ष पद के लिए अमन गर्ग, पंकज सिंघल, प्रबंधक पद के लिए अजय कंसल, अनुज गर्ग, उप प्रबंधक पद के लिए आलोक गर्ग, सुभाष चंद सिंघल और कोषाध्यक्ष पद के लिए रिंकलदेव सिंघल एवं विपुल गर्ग ने नामांकन दाखिल किया। प्रभात सभा में विभिन्न पदों पर चुनाव होगा। सभी संस्थाओं में चुनाव 23 जुलाई को होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें