रायबरेली नरसंहार की निंदा
मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण महासभा ने रायबरेली की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में हुए वीभत्स सामूहिक हत्याकांड की निंदा की। मृतक पांचों ब्राह्मणों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग रखी गई।
डीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम भेजे ज्ञापन में चार मांगे रखी गई हैं। इनमें हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी गई। मृतकों के आश्रितों को 40-40 लाख मुआवजा देने के लिए कहा गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हत्याकांड की जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया गया। मौर्य की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग रखी गई। लखनऊ में एडवोकेट जनरल के सुरक्षा कर्मी एमके शुक्ला की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। इस दौरान सुभाषचंद शर्मा, उमादत्त शर्मा, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा आदि रहे।