फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से रास्तों पर आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलानी नदी में बाढ़, रास्तों पर भरा पानी
विज्ञापन

पुरकाजी। खादर में सोलानी नदी में पानी बढ़ने से बंद हुए रास्तों से गुजरने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एक नाव का इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व खादर क्षेत्र में सोलानी नदी का पानी आने से जंगलों और रास्तों में पानी जमा हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर एक नाव का इंतजाम कर दिया था, लेकिन नाव की हालत खराब होने पर ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया। नाव में बैठकर पानी से गुजरने के दौरान हादसा होने का खतरा बना रहता है। जिसको ठीक करने के लिए ग्रामीण कई बार ठेकेदार से कह चुके हैं, मगर ठेकेदार नाव की मरम्मत नहीं करा रहा है। क्षेत्र के ग्राम रामनगर, रजगल्लापुर आदि के ग्रामीण राजू प्रजापति, सेवाराम, नत्थूराम, ओमी, सतपाल, चरण सिंह आदि ने बताया कि गांव से शेरपुर जाने के रास्ते पर छह फुट पानी रुका हुआ है। प्रशासन की नाव में कई छेद हैं, जिससे नाव में पानी भर जाने के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एक नाव का इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें