खाद्य विभाग की टीम ने दूध के नमूने लिए
मुजफ्फरनगर। मिलावटी दूध, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच को टीम ने जगह-जगह चेकिंग की। खाद्य विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में दूध और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
टीम ने चरथावल रोड पर दूध विक्रेताओं के नमूने लिए। शहर में दूध बेचने वाले धनसैनी के खली धनसनी, संजीव कुमार हैबतपुर, मीरापुर गांव के रामपाल, गढ़ी देसराज के मोमीन के दूध के नमूने लिए गए। तहसील जानसठ में टीम ने कई जगह चेकिंग की। दूध विक्रेता फेरु सिंह उसौली, विपिन मलपुरा के दूध के नमूने लिए गए। शहर के आनंदपुरी में चमनलाल के दूध का नमूना लिया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, मोहित कुमार, विकास कुमार, प्रेमचंद, अनिल कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।