नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा
जानसठ। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों की पहली सूची दीवार पर चस्पा की गई। सूची को देखने के लिए आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। सूची अंग्रेजी भाषा में होने पर आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई आवेदकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने जिला समन्वयक शशी राजपूत से शिकायत कर रोष जताया। जिला समन्वयक ने हिंदी में सूची जारी करने का आश्वासन दिया है। जिला समन्वयक ने बताया कि तीन तरह की सूची जारी की गई है। एक सूची चयनित आवेदनकर्ताओं की है। शेष दो सूची लंबित व निरस्त आवेदकों की लगाई गई है।