फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया
विज्ञापन

खतौली। कस्बे में बड़ा बाजार स्थित पीसनोपाड़ा मंदिर के प्रवचन हाल में सकल जैन समाज के द्वारा परमपूज्य प्रणवमति व दिव्यमति माता का पिच्छी परिवर्तन समारोह आयोजित कराया गया।
विज्ञापन

पिच्छी परिवर्तन समारोह में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया। महावीर भगवान के चित्र का अनावरण राहुल टिंबर के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन मुकेश व वीरेश ने संयुक्त रूप से किया। मंगलाचरण से धर्मसभा में प्रणयवति व दिव्यमति माता ने कहा कि दिगंबर साधु की पहचान पिच्छी कमंडल से होती है। पिच्छका के पंख मुलायम होते हैं। संभव व दया का यह उपकरण उन्हीं को देने एवं लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है, जो अपने जीवन में कुछ संकल्प नियम लेते हैं। शास्त्र भेंट भूषण और रामकुमार जैन ने किए। वस्त्र भेंट प्रमोद द्वारा किए गए। अध्यक्षता राजेंद्र जैन तथा संचालन सुशील जैन व अरुण जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मनोज, शशांक, वैभव, मुकेश, राजकुमार, विनोद, अरुण, राकेश, हितेश, अकलंक, जयभगवान, विवेक, अजय, कल्पेंद्र, अनुपम, दीपक, निर्मल, सरला, त्रिशला, रंजनी, अलका, अर्चना, अनीता, करुणा, संतोष, अंजू और डॉ. आशा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें